क्यों
क्योंकि मैं उसे जानता हूं,
जिसने इस नीम के पत्ते खाए हैं,
और जो इसकी जड़ की लकड़ी तक भक्ष सकता है।
क्यों कि वह मुझे प्यारा है,
इस लिए मैं नीम की जड़ से आंख नहीं चुरा पाता,
ना उसकी कठोरता पर मुंह फेर सकता हूं;
बल्कि पत्ती को प्यार भर करता हूँ,
और शायद करता रहूंगा।
क्योंकि शायद मैं सिर्फ खुद को ही जानता हूं!